ASIA CUP 2022 : महामुकाबले से पहले विराट कोहली को क्यों आयी धोनी की याद, फैंस बोले

ASIA CUP 2022 : महामुकाबले से पहले विराट कोहली को क्यों आयी धोनी की याद, फैंस बोले

एशिया कप (Asia Cup) 2022 का आगाज 27 अगस्त से हो रहा है, एशिया कप से ठीक दो दिन पहले ही टीम इंडिया (India) के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक इमोशनल ट्वीट (Tweet) किया, जिसको देख फैंस हैरान हो गए है। आपको बता दे की विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को याद करते हुए धोनी की जर्सी का नंबर का भी ज़िक्र किया है। असल में महेंद्र सिंह धोनी सात नंबर वाली जर्सी (Jersy) पहनते थे, जबकि विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है। अगर आप 7 और 18 को जोड़ेंगे  तो 25 नंबर सामने आता है, अंदेशा लगाया जा रहा है कि 25 तारीख़ को देखते हुए विराट कोहली ने ट्वीट किया है, वहीं फैन्स भी इस ट्वीट का जवाब देने में पीछे नहीं रहे और एक ने तो कमेंट (Comment) में लिख दिया की "भाई प्लीज रिटायरमेंट मत ले लेना"। 

जानकारी के लिए आपको बता दें की महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी (Captancy) में ही विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल (International) करियर शुरू की थी, और बाद में उप-कप्तान (Vice-Captain) भी बने। इसी के साथ धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। धोनी ने भी लंबे समय तक विराट की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, लेकिन विराट हमेशा ऐसा कहते रहे कि माही भाई मेरे कप्तान हमेशा रहेंगे।

मोहम्मद शारिक़ सिद्दिकी